Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

असौड़ा रियासत...

  • Hapur
  • असौड़ा रियासत...
असौड़ा रियासत की मीना त्यागी बनीं दिल्ली सरकार में मंत्री की ओएसडी ||
Shiva Azad / 12-11-2025

असौड़ा रियासत की मीना त्यागी बनीं दिल्ली सरकार में मंत्री की ओएसडी ||

हापुड़ से बड़ी खबर सामने आई है। असौड़ा रियासत परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीना त्यागी जी को दिल्ली भाजपा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण तथा उद्योग मंत्री माननीय मनजिंदर सिंह सिरसा के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद न केवल असौड़ा परिवार, बल्कि पूरे हापुड़ जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है।

मीना त्यागी असौड़ा हाउस, हापुड़ की सदस्य हैं। वे प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यापारी नेता अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी (बंटी त्यागी) की धर्मपत्नी तथा अतुल सुन्दर नारायण सिंह त्यागी (बब्बल त्यागी) की भाभी हैं, जो विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख हैं। यह परिवार लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा में सक्रिय रहा है।

स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने मीना त्यागी की नियुक्ति पर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि केवल असौड़ा परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हापुड़ जिले के लिए सम्मान का विषय है।

महिलाओं और युवाओं में भी इस खबर से उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि मीना त्यागी का अनुभव और समर्पण समाजहित में नई पहलें लेकर आएगा और उनके कार्यकाल से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

WhatsApp Call Now