महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राज्य अवकाश की घोषणा से वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर, संगठन ने जताया आभार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य अवकाश घोषित करने और सभी देव मंदिरों में वाल्मीकि रामायण पाठ कराने के निर्णय का स्वागत किया गया है।
भारतीय वाल्मीकि शिक्षा अभियान ग्रुप, जिला हापुड़ ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।
संगठन ने कहा कि यह निर्णय महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, ज्ञान, समानता और संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायक और सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर संगठन ने सभी नगरवासियों और देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।
जय महर्षि वाल्मीकि जी! 🙏
📜 “ज्ञान और समानता का अभियान”
भारतीय वाल्मीकि शिक्षा अभियान ग्रुप, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
अध्यक्ष – आदि मचल
उपाध्यक्ष – हिमानीय चंडालिया
कोषाध्यक्ष – पंकज किर