Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

मेरठ सेंट्रल...

मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग और सेटबैक आदेश के खिलाफ व्यापारियों का जोरदार विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
Sonit Pal / 11-04-2026

मेरठ सेंट्रल मार्केट में सीलिंग और सेटबैक आदेश के खिलाफ व्यापारियों का जोरदार विरोध, सड़कों पर उतरे लोग

Meerut की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग और सेटबैक आदेश के खिलाफ तीसरे दिन भी व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। आदेश के तहत 859 आवासीय भूखंडों में सेटबैक छोड़ने की बात सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी बढ़ गई है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस आदेश से न केवल उनका रोजगार प्रभावित होगा, बल्कि उनके रहने के घर भी संकट में आ जाएंगे। बड़ी संख्या में लोग हाथों में पोस्टर लेकर मार्केट में धरने पर बैठे हैं और “जन-जन की यही पुकार, बचा लो हमारा घर परिवार” तथा “योगी-मोदी इंसाफ दो” जैसे नारे लगा रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकतर मकान और दुकानें लगभग 30 साल पुरानी हैं, ऐसे में सेटबैक लागू होने पर उनके पास रहने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं बचेगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आदेश में संशोधन नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

WhatsApp Call Now