Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

मेरठ में...

मेरठ में अवैध मीट दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा
Shiva Azad / 08-05-2026

मेरठ में अवैध मीट दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मानकों के विपरीत संचालित मीट दुकानों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस, नगर निगम, खाद्य एवं रसद विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर कई दुकानों की जांच की।

यह अभियान भूमिया के पुल से लिसाड़ी रोड होते हुए नूरनगर पुलिया तक चलाया गया, जहां खाद्य सुरक्षा मानकों और सरकारी नियमों का पालन न करने वाली दुकानों को चिन्हित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, 5 मई को संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन दोबारा निरीक्षण में कुछ दुकानदार फिर भी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।


इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर सख्त कार्रवाई करते हुए नौशाद, शाद और जुनैद नामक दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि अवैध अतिक्रमण, गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।


WhatsApp Call Now