Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

मेरठ सेंट्रल...

मेरठ सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों का धरना, भारी पुलिस बल तैनात, पलायन की चेतावनी
Shiva Azad / 12-04-2026

मेरठ सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों का धरना, भारी पुलिस बल तैनात, पलायन की चेतावनी

Meerut के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में रविवार को व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कोर्ट के आदेश के तहत दुकानों पर कार्रवाई और ध्वस्तीकरण की आशंका को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

धरने पर बैठी महिलाओं ने दी पलायन की चेतावनी

व्यापारियों का आरोप है कि आवास विकास विभाग की लापरवाही की सजा उन्हें भुगतनी पड़ रही है। उनका कहना है कि उन्होंने दुकानें खरीदने और संचालन में निवेश किया था, लेकिन अब उन्हें अपने व्यवसाय और आजीविका खोने का डर सता रहा है।

मार्केट के मुख्य दिन होने के बावजूद कई दुकानें बंद रहीं और जो खुलीं वहां ग्राहकों की आवाजाही कम रही। धरने के दौरान व्यापारियों के परिवारों ने पलायन के पोस्टर लगाकर विरोध जताया और सरकार से राहत की मांग की।

मौके पर भारी फोर्स तैनात

इस बीच क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं कुछ स्थानीय नेताओं ने व्यापारियों का समर्थन करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ भी करने की तैयारी की जा रही है।

WhatsApp Call Now