Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

मेरठ में...

मेरठ में हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Shiva Azad / 12-04-2026

मेरठ में हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Meerut में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मुंडाली थाना पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. वीके संखला के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौशाद पुत्र हसरत और आरिफ पुत्र बाकर के रूप में हुई है, जो मुंडाली क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को मुंडाली अड्डे के पास से दबोचा। ये दोनों आरोपी मुकदमा संख्या 16/2026 में लंबे समय से फरार चल रहे थे।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी क्षेत्र में दहशत फैलाने और कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। नौशाद के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आरिफ के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को पुलिस टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के तहत अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Call Now