Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में एंटी रोमियो टीम का सख्त अभियान, स्कूल-कॉलेजों के पास की गई चेकिंग
Gulzar Ali / 11-04-2026

हापुड़ में एंटी रोमियो टीम का सख्त अभियान, स्कूल-कॉलेजों के पास की गई चेकिंग

Hapur में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को हाफिजपुर पुलिस द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास और सुनसान रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।


इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी भी ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई संदिग्ध तत्व मौके से हटते नजर आए।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि दोबारा ऐसी गतिविधि करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


पुलिस ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 के बारे में भी जागरूक किया और किसी भी समस्या में तुरंत शिकायत करने की अपील की।

WhatsApp Call Now