हापुड़ में गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने किया ध्वजारोहण
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हापुड़ जनपद में नगर पालिका परिषद परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में देशभक्ति और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।