Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ के...

हापुड़ के डॉ. सन्देश यादव बने SKV वेंचर्स के चेयरमैन, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
Bhupendra Sagar / 28-04-2026

हापुड़ के डॉ. सन्देश यादव बने SKV वेंचर्स के चेयरमैन, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

गढ़मुक्तेश्वर। देश के युवा और प्रभावशाली नेतृत्व में तेजी से उभरते जनपद हापुड़ सिंभावली के रहने वाले डॉ. सन्देश यादव को SKV वेंचर्स ने चेयरमैन (स्ट्रैटेजिक एलायंस पार्टनरशिप्स) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के विस्तार, रणनीतिक साझेदारियों को सशक्त बनाने और खेल एवं युवा विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। डॉ. सन्देश यादव वर्तमान में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उनका व्यापक अनुभव और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती है। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. यादव ने SKV वेंचर्स का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सबके साथ मिलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, ग्रासरूट स्तर से खिलाड़ियों की पहचान सुनिश्चित करने तथा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य “हर गांव से चैंपियन” की सोच को साकार करना और युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। आने वाले समय में वे ऐसे प्लेटफॉर्म विकसित करने पर फोकस करेंगे, जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने में सक्षम बनाएंगे। वहीं, SKV वेंचर्स के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सन्देश यादव के नेतृत्व में कंपनी न केवल व्यावसायिक क्षेत्र में, बल्कि खेल प्रोत्साहन, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और युवा सशक्तिकरण अभियानों के माध्यम से भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।


WhatsApp Call Now