Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में पुलिस मित्र सेवा ट्रस्ट ने नव-नियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा का किया भव्य स्वागत, विकास को लेकर जताई उम्मीद
Mohan Garg / 22-04-2026

हापुड़ में पुलिस मित्र सेवा ट्रस्ट ने नव-नियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा का किया भव्य स्वागत, विकास को लेकर जताई उम्मीद

हापुड़ में पुलिस मित्र सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा का शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन गर्ग ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। वहीं उपाध्यक्ष पवनजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि जिले में विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी तथा लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

इस अवसर पर जिला उपसचिव मोहित गोयल, सदस्य राहुल, दीपक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जिलाधिकारी को बधाई देते हुए जिले के सर्वांगीण विकास की कामना की।


WhatsApp Call Now