NH-9 हापुड़ हादसा: सब्जियों से भरी पिकअप पलटी, यातायात बाधित लेकिन कोई जनहानि नहीं
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में NH-9 पर बुधवार को सब्जियों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर सब्जियां बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, पिकअप गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली की ओर सब्जियां लेकर जा रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत यातायात व्यवस्था को संभाला। पुलिस ने पलटी हुई पिकअप को हटवाकर मार्ग को पूरी तरह से सुचारु कराया।