Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में अंबेडकर जयंती पर ट्रैक्टर स्टंट: भीड़ के बीच युवकों की खतरनाक हरकत, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
Gulzar Ali / 15-04-2026

हापुड़ में अंबेडकर जयंती पर ट्रैक्टर स्टंट: भीड़ के बीच युवकों की खतरनाक हरकत, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड पर अंबेडकर जयंती के मौके पर कुछ युवकों द्वारा ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। घटना के समय सड़क पर भारी भीड़ मौजूद थी और पूरे इलाके में उत्सव का माहौल था।

वायरल वीडियो में युवक बिना किसी सुरक्षा के तेज रफ्तार ट्रैक्टर को सड़क के बीचोंबीच घुमाते और जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। स्टंट कर रहे युवकों को रोककर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे सख्त कार्रवाई होगी।


WhatsApp Call Now