Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
Pankaj Upadhyay / 09-06-2026

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलोता फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान दीपांशु निवासी ग्राम मिश्रीपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




WhatsApp Call Now