Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बछलोता फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
Rajendra Singh / 09-06-2026

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बछलोता फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक बछलोता फ्लाईओवर के पास हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराए।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में से एक की पहचान दीपांशु पुत्र मांगे, निवासी ग्राम मिश्रीपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को हाईवे से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया है। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हाईवे पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

WhatsApp Call Now