Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में अंतरराज्यीय पशु चोरी गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Gulzar Ali / 12-04-2026

हापुड़ में अंतरराज्यीय पशु चोरी गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Hapur में नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय पशु चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 पशु और एक कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद वाहन की नंबर प्लेट बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करते थे।


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Call Now