हापुड़ में 30 लाख का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
Hapur के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस और मेरठ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 56 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है। चेकिंग के दौरान हाईवे-9 की सर्विस रोड पर आर्टिका कार को रोका गया, जिसके बाद यह बरामदगी हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खबरूल हसन मियाह और अशदुल हक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।