हापुड़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, देर रात सड़कों पर उतरी फोर्स
Hapur में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जिलेभर में पैदल गश्त और सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी, जबकि संदिग्ध व्यक्तियों में हड़कंप मच गया।

गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और वाहनों की गहन जांच करते हुए दस्तावेजों का सत्यापन किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।