Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

चितौली के...

चितौली के रिलायंस बायो प्लांट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
Gulzar Ali / 12-04-2026

चितौली के रिलायंस बायो प्लांट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

Hapur के चितौली रोड स्थित रिलायंस बायो गैस प्लांट में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्लांट के पीछे रखे पराली के ढेर में आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

रिलायंस बायो प्लांट में लगी आग। - Dainik Bhaskar

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत दो दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। प्लांट के कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

दमकल विभाग की तेज कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा औद्योगिक हादसा टल गया। देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी रहा। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की।

WhatsApp Call Now