Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में सनसनीखेज मामला: चिता से उपले निकालकर हुक्का जलाने वाला युवक गिरफ्तार
Sonit Pal / 12-04-2026

हापुड़ में सनसनीखेज मामला: चिता से उपले निकालकर हुक्का जलाने वाला युवक गिरफ्तार

Hapur के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अंतिम संस्कार के बाद जल रही चिता से उपले निकालकर हुक्का सुलगाने का आरोप एक युवक पर लगा है।

युवक ने हुक्के में भरने के लिए जलती चिता से आग निकाली।

जानकारी के अनुसार, युवक अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और जलती चिता से उपले निकालकर हुक्का जलाने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया।

चिता से आग निकालने के बाद युवक ने उसे हुक्के में भरा।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हैं। पुलिस ने हुक्का भी बरामद कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


WhatsApp Call Now