Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ के...

हापुड़ के कवि सम्मेलन में गूंजा देशभक्ति, वीर रस और हास्य का संगम, कवियों ने बटोरीं जमकर तालियां
Shiva Azad / 31-05-2026

हापुड़ के कवि सम्मेलन में गूंजा देशभक्ति, वीर रस और हास्य का संगम, कवियों ने बटोरीं जमकर तालियां

हापुड़ में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति द्वारा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को रामलीला मैदान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम में देशभक्ति, वीर रस, हास्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने ऐसा समां बांधा कि देर रात तक श्रोता मंत्रमुग्ध होकर कवियों की प्रस्तुतियां सुनते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति और शहीदों को समर्पित कविताओं के साथ हुआ। मंच पर पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जहां देशभक्ति की भावना को जागृत किया, वहीं हास्य और व्यंग्य से लोगों को खूब गुदगुदाया। कवियों की दमदार प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।


कवि विकास विजय त्यागी, मनोज चौहान, डॉ. प्रतीक गुप्ता, कवयित्री ज्योति उपाध्याय, स्वदेश यादव, वैभव शर्मा, अवनीत समर्थ और मनोज वर्मा ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विशेष रूप से हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हंसाया, जबकि वीर रस और देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने युवाओं और बुजुर्गों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं ने कवियों की हर प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कई बार ऐसा माहौल बना कि तालियों की गूंज देर तक मैदान में सुनाई देती रही। कवयित्री ज्योति उपाध्याय और अन्य रचनाकारों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी आमंत्रित कवियों को तिरंगा पटका पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल, महामंत्री एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष आशुतोष आजाद, मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्यागी, प्रचार मंत्री अतुल अग्रवाल और संजय गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में किसान नेता पंडित नानकचंद शर्मा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, युवा कमांड के जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, जिला सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, महिलाएं, युवा और बच्चे मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान रामलीला मैदान साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।


WhatsApp Call Now