Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

ईद पर...

ईद पर बाबूगढ़ पुलिस की मुस्तैदी, ईदगाहों पर सुरक्षा के साथ भाईचारे का संदेश
Rajendra Singh / 28-05-2026

ईद पर बाबूगढ़ पुलिस की मुस्तैदी, ईदगाहों पर सुरक्षा के साथ भाईचारे का संदेश

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों पर लगातार निगरानी बनाए रहे।

त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया। पुलिस बल ने न केवल कानून-व्यवस्था संभाली, बल्कि लोगों में भरोसा और अपनापन बनाए रखने का भी संदेश दिया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इस मौके पर पुलिस की सक्रियता ने लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

WhatsApp Call Now