Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Shiva Azad / 12-04-2026

हापुड़ में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Hapur में अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों के खिलाफ की गई है।


जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक चिंकू सैनी और सिपाही अंकित, पंकज व पवन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने और जनता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।


एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और जनता के प्रति गलत व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Call Now