पिलखुवा में किसान नेता के परिवार पर हमले के विरोध में भाकियू एकता शक्ति का प्रदर्शन
18 मई 2026 को भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा एवं हापुड़ जिला अध्यक्ष मुलेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारी पिलखुवा कोतवाली पहुँचे। यह विरोध प्रदर्शन हापुड़ जिला अध्यक्ष मुलेश शर्मा जी के सुपुत्र पर हुए हमले के विरोध में किया गया, जिस पर संगठन ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई।
संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।
इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
संगठन ने स्पष्ट कहा कि वह किसानों, कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नीरज शर्मा, युवा राष्ट्रीय महासचिव पंडित नितिन शर्मा, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष लाटूर नागर, हर्ष प्रजापति, मोहित चौधरी, ललित शर्मा, पंकज शर्मा, सागर गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।