Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

हापुड़ में...

हापुड़ में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर, 55 से अधिक मरीजों को मिला परामर्श
Shiva Azad / 16-05-2026

हापुड़ में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर, 55 से अधिक मरीजों को मिला परामर्श

हापुड़ में मैक्स हॉस्पिटल वैशाली और आरोग्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु ने 55 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया और हृदय रोगों से बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।


शिविर के दौरान मरीजों की बी.पी., आर.बी.एस. और ई.सी.जी. जैसी आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की गईं, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। डॉक्टरों ने बताया कि बदलते मौसम में हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।


इस मौके पर डॉ. पराग शर्मा, अभिषेक शर्मा, गिरीश शर्मा, स्वाति, आकाश, अतुल शर्मा सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डॉ. पराग शर्मा ने कहा कि अब हापुड़ के लोगों को बड़े शहरों के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब विशेषज्ञ डॉक्टर समय-समय पर यहां आकर निःशुल्क कैंप के माध्यम से बेहतर उपचार और परामर्श उपलब्ध कराएंगे।


कार्यक्रम के अंत में आरोग्य ग्रुप के एडमिन और मार्केटिंग हेड राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।


WhatsApp Call Now