हापुड़ में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में NH-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उपेड़ा गांव के पास दिल्ली से गढ़ की ओर जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार बाइक का नंबर DL3SEM6076 है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।