बुलंदशहर में इनामी बदमाश ज़ुबैर मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही घायल
Bulandshahr : बुलंदशहर देहात में देर रात एक खतरनाक मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 लाख का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में ढेर हो गया। जानकारी के अनुसार, बदमाश अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए देहात थाना क्षेत्र में आया था। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ज़ुबैर का साथी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने लगातार पीछा कर काम्बिंग अभियान चलाया। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ और उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मृतक बदमाश के पास से एक पिस्टल, ज़िन्दा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। ज़ुबैर मेरठ का रहने वाला था और उस पर लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर जैसे कुल 47 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि रात को इस बदमाश और उसके साथी की गतिविधियों की आर-टी सैट के माध्यम से जानकारी मिली, जिसके बाद देहात और गुलावठी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे नष्ट किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।