Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

बुलंदशहर पुलिस...

बुलंदशहर पुलिस ने NAFIS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश में बनी अव्वल
Shiva Azad / 11-04-2026

बुलंदशहर पुलिस ने NAFIS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश में बनी अव्वल

Bulandshahr पुलिस ने वर्ष 2025 में NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राप्त हुई है।


NAFIS प्रणाली के माध्यम से अपराधियों के फिंगरप्रिंट डेटा का डिजिटल विश्लेषण कर उनकी त्वरित पहचान की जाती है, जिससे अपराधों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी आती है। बुलंदशहर पुलिस ने इस तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी जनसेवा, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही NAFIS सिस्टम पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है।

WhatsApp Call Now