Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

बुलंदशहर में...

बुलंदशहर में मासिक किसान पंचायत, भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान
Shiva Azad / 18-02-2026

बुलंदशहर में मासिक किसान पंचायत, भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान

आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को बुलंदशहर स्थित राजे बाबू पार्क में मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर उदय पाल सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. नईम चौधरी द्वारा किया गया।

पंचायत का मुख्य मुद्दा ऊंचागांव ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत राजेश कुमार की कथित भ्रष्ट कार्यशैली को लेकर था। किसानों ने उनकी कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना पैसे किसानों के काम नहीं हो रहे हैं।


सभा में जिला अध्यक्ष लोकेश ठाकुर, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य, जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू, जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) इस्तखार चौधरी, एनसीआर महासचिव बिल्लू चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी मांगेराम त्यागी के मार्गदर्शन में जल्द ही जिला अधिकारी कार्यालय बुलंदशहर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद सैकड़ों समस्याओं से जूझ रहा है और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों के कार्य बिना रिश्वत के नहीं हो रहे और विरोध करने पर बदसलूकी तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की घटनाएं सामने आती हैं।


जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने किसानों से आह्वान किया कि वे तन, मन और धन से आगामी किसान आंदोलन में भाग लें। पंचायत के बाद सैकड़ों किसान जुलूस के रूप में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की शपथ ली।


पंचायत में यशपाल चौधरी, हाजी वहाब, अंकुर त्यागी, धीरज चौहान, जगबीर भाटी, रोहतास यादव, लाल सिंह राणा, प्रदीप गौड़, भगवाना मुकददम, फूल सिंह सैनी, के. प्रसाद सैनी, अमित गुर्जर, नीरज गुर्जर, होमेन्द्र प्रताप सिंह, रिजवान चौधरी, सुदेश प्रधान, आलोक राठी, सावेज खान, इमरान पहलवान, इरफान पहलवान, उमर सैफी, आदिल खान, नासिर प्रधान, कैफ, हीरा शर्मा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

पंचायत का समापन किसानों की एकजुटता और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ।