Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

बुलंदशहर के...

बुलंदशहर के पहासू में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Dharmendra Nigam / 18-02-2026

बुलंदशहर के पहासू में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बुलंदशहर जनपद के कस्बा पहासू में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। घटना पहासू-खुर्जा रोड पर हुई, जहां बीच सड़क पर जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी की गई।


मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। काफी देर तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।