Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

स्याना में...

स्याना में रक्तदान शिविर बना मिसाल! 35 यूनिट रक्तदान, मुफ्त हेल्थ चेकअप और हेलमेट वितरण ने जीता लोगों का दिल
Shiva Azad / 10-06-2026

स्याना में रक्तदान शिविर बना मिसाल! 35 यूनिट रक्तदान, मुफ्त हेल्थ चेकअप और हेलमेट वितरण ने जीता लोगों का दिल

स्याना में आयोजित एक रक्तदान शिविर ने समाज सेवा और जनकल्याण की नई मिसाल पेश की। आरोग्य मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्याना और बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मानवता के इस महाअभियान में कुल 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के वरिष्ठ नेता मांगेराम त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरोग्य मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. पराग शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचा सकता है और नियमित रक्तदान करने से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ भी मिलते हैं।


शिविर में रक्तदाताओं और क्षेत्रीय नागरिकों के लिए ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल और हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रक्तदाताओं को निःशुल्क हेलमेट और रक्तदान प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अनूठी पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. नकुल शर्मा, डॉ. गीता चौधरी, आदर्श शर्मा, कुशल भारद्वाज, गिरीश शर्मा, श्रीकांत त्यागी, गीता, राजकुमार, योगेंद्र शर्मा, विशाल त्यागी समेत अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि समाज सेवा और जनहित को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके और जरूरतमंदों की मदद की जा सके।


WhatsApp Call Now