Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

कांग्रेस का...

कांग्रेस का सरकार पर तंज: संसद 'मन की बात' के लिए नहीं, विपक्ष को भी मिले बोलने का मौका
Shiva Azad / 07-02-2026

कांग्रेस का सरकार पर तंज: संसद 'मन की बात' के लिए नहीं, विपक्ष को भी मिले बोलने का मौका

कांग्रेस ने संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तापक्ष का नजरिया 'मन की बात' जैसा है, लेकिन संसद सिर्फ सुनने और चर्चा के लिए है। कांग्रेस ने जोर दिया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का अवसर मिलना चाहिए।


लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने कहा कि सदन में दो आवाज़ें हैं—सत्तापक्ष और विपक्ष की—लेकिन विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा, “यह सरकार की 'मन की बात' वाली सोच है। संसद में विपक्ष के नेता बोलते हैं और प्रधानमंत्री जवाब दे सकते हैं। यह लोकतंत्र के लिए दुखद है कि नेता प्रतिपक्ष को पहली बार बोलने का मौका नहीं दिया गया।”


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में विपक्षी नेताओं को बोलने का अधिकार मिलना चाहिए। विपक्षी दलों ने बैठक कर रणनीति तय की और सरकार को इस मुद्दे पर घेरने का निर्णय लिया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के नेता शामिल हुए।