Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

कांग्रेस मुख्यालय...

कांग्रेस मुख्यालय में अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
Shiva Azad / 04-05-2026

कांग्रेस मुख्यालय में अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

नई दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 4 मई 2026 को अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के निर्देशानुसार संपन्न हुई, जिसमें संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान संत शिरोमणि संत रविदास जी के चित्र भेंट कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोऑर्डिनेटर प्रदीप सोहरा ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाना होगा। वहीं शहर अध्यक्ष इरफान अहमद और कोऑर्डिनेटर नोएडा नरेश भाटी ने कहा कि पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन विस्तार व जनसंपर्क को लेकर अहम रणनीतियों पर चर्चा की गई।


WhatsApp Call Now