Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

60 की...

60 की उम्र में भी मां बन रहीं महिलाएं! इस देश की घाटी में समय मानो थम गया, वैज्ञानिक भी हैरान
Shiva Azad / 27-12-2025

60 की उम्र में भी मां बन रहीं महिलाएं! इस देश की घाटी में समय मानो थम गया, वैज्ञानिक भी हैरान

 

दुनिया में उम्र बढ़ने के साथ जहां शरीर और सेहत जवाब देने लगती है, वहीं एक ऐसी जगह भी है जहां उम्र सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। पाकिस्तान के उत्तर में स्थित हुंजा घाटी (Hunza Valley) को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र पार करने के बाद भी न सिर्फ बेहद जवान दिखती हैं, बल्कि कई मामलों में प्राकृतिक रूप से मां बनने में भी सक्षम पाई गई हैं। यही वजह है कि हुंजा घाटी को दुनिया की सबसे लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन जीने वाली जगहों में गिना जाता है।

PunjabKesari

उम्र नहीं रोक पाती जवानी

हुंजा घाटी में 70–80 साल की महिलाएं भी बिना किसी कॉस्मेटिक सर्जरी या महंगे स्किन ट्रीटमेंट के जवान नजर आती हैं। उनकी त्वचा पर झुर्रियां बेहद कम होती हैं और शरीर में ऊर्जा युवाओं जैसी बनी रहती है। आमतौर पर जहां 45–50 साल में मेनोपॉज हो जाता है, वहीं हुंजा की कई महिलाएं 60 से 65 साल की उम्र तक गर्भधारण करने में सक्षम बताई जाती हैं।

बीमारियां लगभग न के बराबर

चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के अनुसार, इस घाटी में कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे जैसी बीमारियां बेहद दुर्लभ हैं। लोग 90–100 साल तक सक्रिय जीवन जीते हैं और बुढ़ापा भी किसी बीमारी की तरह नहीं, बल्कि सामान्य प्रक्रिया जैसा होता है।

PunjabKesari


क्या है लंबी उम्र और खूबसूरती का राज?

विशेषज्ञों ने हुंजा लोगों की जीवनशैली का अध्ययन किया तो तीन बड़े कारण सामने आए—

ऑर्गेनिक और सादा भोजन:
यहां के लोग पूरी तरह प्राकृतिक खानपान पर निर्भर हैं। उनकी डाइट में खुबानी, साबुत अनाज, बाजरा, कुट्टू और ग्लेशियर का मिनरल युक्त पानी शामिल होता है। चीनी, जंक फूड और प्रोसेस्ड चीजों से वे दूर रहते हैं।

लगातार शारीरिक मेहनत:
यहां के लोग जिम नहीं जाते, लेकिन पहाड़ों पर चढ़ना, खेतों में काम करना और रोज़ मीलों पैदल चलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। यही प्राकृतिक एक्सरसाइज शरीर को फिट रखती है।

तनाव से दूर जीवन:
हुंजा घाटी में न भागदौड़ है, न प्रतिस्पर्धा का दबाव। सामुदायिक जीवन, प्रकृति के करीब रहना और मानसिक शांति उनकी लंबी उम्र का सबसे बड़ा रहस्य माना जाता है।


PunjabKesari

‘ब्लू जोन’ जैसा इलाका

दुनिया में जिन इलाकों को ‘ब्लू जोन’ कहा जाता है, वहां लोग 100 साल से अधिक जीते हैं। हुंजा घाटी को भी इसी श्रेणी में रखा जाता है। 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह क्षेत्र प्रदूषण मुक्त है, जहां शुद्ध हवा और शांत वातावरण शरीर की कोशिकाओं को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है।

हुंजा घाटी की महिलाएं और वहां के लोग यह साबित करते हैं कि अगर जीवनशैली प्राकृतिक, सादा और तनावमुक्त हो, तो उम्र को मात दी जा सकती है। यह जगह आज भी आधुनिक दुनिया के लिए एक जीवंत सबक बनी हुई है।