Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

महाराणा प्रताप...

महाराणा प्रताप जयंती पर साठा चौरासी में भव्य कार्यक्रम, किसान नेता एकलव्य सिंह सहारा ने दिए प्रेरणादायक विचार
Shiva Azad / 09-05-2026

महाराणा प्रताप जयंती पर साठा चौरासी में भव्य कार्यक्रम, किसान नेता एकलव्य सिंह सहारा ने दिए प्रेरणादायक विचार

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर साठा चौरासी क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसान नेता एकलव्य सिंह सहारा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भाग लिया।

अपने संबोधन में एकलव्य सिंह सहारा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन को त्याग, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं और हमें उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।


उन्होंने विशेष रूप से किसानों और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई सामाजिक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।


WhatsApp Call Now