Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

गाजियाबाद में...

गाजियाबाद में SIR फाइनल लिस्ट जारी, कुल 3.78 लाख वोटरों में कमी दर्ज
Gulzar Ali / 11-04-2026

गाजियाबाद में SIR फाइनल लिस्ट जारी, कुल 3.78 लाख वोटरों में कमी दर्ज

Ghaziabad में चुनाव आयोग द्वारा 10 अप्रैल को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार इस बार जिले की पांच विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या में 3,78,100 की कमी दर्ज की गई है।


जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाता संख्या अब 23,61,702 रह गई है, जबकि SIR से पहले यह संख्या काफी अधिक थी। सबसे अधिक कमी साहिबाबाद विधानसभा में दर्ज की गई है, जहां 3 लाख से अधिक वोटर घटे हैं। इसके अलावा लोनी, मुरादनगर, गाजियाबाद और मोदीनगर सीटों पर भी मतदाता संख्या में गिरावट देखी गई है।


आंकड़ों के अनुसार साहिबाबाद में सबसे अधिक मतदाता हैं, जबकि उसके बाद लोनी विधानसभा का स्थान आता है। प्रशासन का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट करने के उद्देश्य से की गई है।

WhatsApp Call Now