Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

वैशाली के...

वैशाली के 4-स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़, होटल मैनेजर निकला सरगना
Shiva Azad / 12-02-2026

वैशाली के 4-स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़, होटल मैनेजर निकला सरगना

गाजियाबाद के वैशाली इलाके में स्थित एक नामी 4-स्टार होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की अचानक की गई कार्रवाई में होटल के लग्जरी कमरों से 11 महिलाओं को मुक्त कराया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा रैकेट डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहा था, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदे तय किए जाते थे।


जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह ग्राहकों को लुभाने के लिए विदेशी मॉडल्स की तस्वीरों का भी इस्तेमाल करता था। सौदा तय होने के बाद ग्राहकों को सीधे होटल के कमरों में बुलाया जाता था। इस मामले में होटल मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान और नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं।


पुलिस का कहना है कि महिलाओं को नौकरी और पैसों का झांसा देकर इस अवैध धंधे में फंसाया जाता था। मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।