Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

गाजियाबाद में...

गाजियाबाद में टास्क-बेस्ड कोरियन गेम ने ली 3 नाबालिगों की जान, माता-पिता के लिए चेतावनी
Sonit Pal / 07-02-2026

गाजियाबाद में टास्क-बेस्ड कोरियन गेम ने ली 3 नाबालिगों की जान, माता-पिता के लिए चेतावनी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग बहनों ने कथित रूप से टास्क-बेस्ड कोरियन गेम ‘कोरियन लवर’ के प्रभाव में आकर बहुमंजिला इमारत की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना ने न केवल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया बल्कि समाज और अभिभावकों के लिए भी चेतावनी पैदा कर दी है।


विशेषज्ञों का कहना है कि टास्क-बेस्ड और रोल-प्लेइंग गेम्स बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इन गेम्स में भावनात्मक जुड़ाव और चैट फीचर के कारण बच्चे असल दुनिया से कट सकते हैं और अनजान लोगों से संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों को गेम्स की उम्र-रेटींग, ऐप परमिशन और इन-गेम खरीदारी पर नजर रखनी चाहिए।


सुरक्षा के लिए जरूरी सुझाव: नियमित निगरानी, टास्क-बेस्ड गेम्स से दूरी, चैट और संपर्क पर नियंत्रण, उम्र के अनुसार गेम्स का चुनाव और लत लगने वाले फीचर्स से बचाव। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि डिजिटल गतिविधियों पर सतर्क नजर ही बच्चों की मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है।