गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: मामा ने भांजी की हत्या कर शव कार के नीचे फेंका
Ghaziabad के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामा ने अपनी ही भांजी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद उसने शव को शालीमार गार्डन क्षेत्र में बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक कार के नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।