Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

लखनऊ के...

लखनऊ के अलीगंज में वकील ने खुद को गोली मारी, बहन की कॉल से मचा हड़कंप
Shiva Azad / 08-05-2026

लखनऊ के अलीगंज में वकील ने खुद को गोली मारी, बहन की कॉल से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10:35 बजे डायल-112 पर शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई ने सेक्टर-जी स्थित घर में खुद को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोग गंभीर हालत में उन्हें एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से पूरे इलाके में शोक और हड़कंप का माहौल बना हुआ है।


WhatsApp Call Now