Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

गरीबों के...

गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड दबोचा, ऐसे हुआ खुलासा
Shiva Azad / 08-05-2026

गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड दबोचा, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने फर्जी कंपनियों, नकली दस्तावेजों और कथित हवाला लेन-देन से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी को चकेरी पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार, जांच की शुरुआत श्याम नगर इलाके में हुई एक लूट की घटना से हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को फर्जी कंपनियों और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली। आरोप है कि गरीब और भोलेभाले लोगों के आधार, पैन और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई फर्जी कंपनियां बनाई गईं और उनके नाम पर बैंक खाते खोलकर बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन किए गए।

जांच में रवि एंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियों के नाम सामने आए हैं, जिनके जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी हुई है।


WhatsApp Call Now