उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) ने 29 अप्रैल को प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते राज्य के 50 से अधिक जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस अलर्ट के तहत बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, अलीगढ़, मथुरा सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम में आए इस बदलाव से लंबे समय से चल रही भीषण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे आम जनता को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
