Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

UP Lekhpal...

UP Lekhpal Recruitment 2025: 7994 पदों की भर्ती में आरक्षण संशोधन, OBC–SC के पद बढ़े, जनरल के घटे
Sonit Pal / 29-12-2025

UP Lekhpal Recruitment 2025: 7994 पदों की भर्ती में आरक्षण संशोधन, OBC–SC के पद बढ़े, जनरल के घटे

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 7994 पदों पर निकली लेखपाल भर्ती में आरक्षण को लेकर उठे विवाद के बाद अब UPSSSC ने संशोधित सूची जारी कर दी है। इस नई सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के पद बढ़ा दिए गए हैं, जबकि सामान्य वर्ग (General) के पदों में कटौती की गई है।


दरअसल, पहले जारी विज्ञापन में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने का आरोप लगा था, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी और पिछड़ा वर्ग संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग को आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आयोग ने नई संशोधित सूची जारी की है।


नई लिस्ट के अनुसार अब OBC के लिए 2158 पद, SC के लिए 1679 पद और ST के लिए 160 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं EWS के पद 792 पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं। दूसरी ओर सामान्य वर्ग के पद घटकर 3205 रह गए हैं, यानी जनरल कैटेगरी के 905 पद कम किए गए हैं।
इस बदलाव को आरक्षण नियमों के अनुपालन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।