Modinagar Road, Hapur - 245101 (UP)

सुहागरात में...

सुहागरात में पति ने किया विश्वासघात! जेठानी संग अवैध संबंध का आरोप, गोरखपुर में तीन पर मुकदमा दर्ज
Shiva Azad / 28-12-2025

सुहागरात में पति ने किया विश्वासघात! जेठानी संग अवैध संबंध का आरोप, गोरखपुर में तीन पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बेलीपार थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी शादी के बाद से ही पति के उसकी जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं। महिला का दावा है कि सुहागरात के दिन वह पूरी रात कमरे में पति का इंतजार करती रही, लेकिन पति नहीं आया। अगली सुबह उसने पति को जेठानी के कमरे से निकलते देखा, जिसके बाद उसे सच्चाई का अंदेशा हुआ।


पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद वह पति के साथ अहमदाबाद गई, जहां जेठ और जेठानी पहले से रहते थे। वहीं पति का व्यवहार लगातार संदिग्ध रहा। एक दिन महिला ने पति और जेठानी को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो पति, जेठ और जेठानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।


महिला ने बताया कि उसने अपने मायके पक्ष को पूरी जानकारी दी। उसके परिजन अहमदाबाद पहुंचे और ससुराल वालों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर वह 20 अक्टूबर 2025 को मायके लौट आई। पीड़िता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी।


महिला की तहरीर पर बेलीपार थाने में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ी तो जांच के लिए अहमदाबाद भी टीम भेजी जाएगी। मामले की जांच जारी है।